
अटल आयुष्मान योजना के तहत अब वोटर आईडी से भी गोल्डन कार्ड बन जाएंगे। वोटर आईडी से गोल्डन कार्ड बनाने के लिए साफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 25 दिसंबर को अटल आयुष्मान योजना लांच की थी। इसके साथ ही गोल्डन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया था। अब तक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड या 2012 की मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक था। अब 2012 की मतदाता सूची में नाम होने पर सिर्फ वोटर आईडी दिखानी होगी और गोल्डन कार्ड बन जाएगा।
अब तक प्रदेश में 23,43,148 परिवारों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं और 10,127 मरीजों का इलाज हो चुका है। अटल आयुष्मान योजना की नोडल अधिकारी डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम होने पर गोल्डन कार्ड बन जाएगा। केवाईसी बाद में अपडेट की जाएगी।
जिला गोल्डन कार्ड इलाज मिले मरीजों की संख्या
अल्मोड़ा 97,694 154
बागेश्वर 49,751 57
चंपावत 46,786 71
नैनीताल 2,48,254 796
पिथौरागढ़ 90,151 252
ऊधमसिंह नगर 3,77,653 1602