अफगानिस्तान के सैन्य अड्डे पर हमला करने वाले तीन आत्मघाती और छह हमलावर मारे गए

अफगानिस्तान के हेमलेंड प्रांत में सैन्य अड्डे पर शुक्रवार सुबह आतंकी हमला हुआ है। इस हमले को अंजाम देने वाले तीन आत्मघाती और छह हमलावरों को मार गिराया गया है।

इस बात की जानकारी प्रांतीय गवर्नर के मीडिया कार्यालय ने दी है। उनका कहना है कि अफगान विशेष फोर्स का सफाई ऑपरेशन अभी जारी है।