पाकिस्तान पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक 2 पर देशभर में जश्न का माहौल है।

भारतीय सेना की शौर्य गाथाएं इतनी ज्यादा हैं कि उनके लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। उसने जहां एक ओर अपने पराक्रम का लोहा मनवाया है,
पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने न सिर्फ बदला लिया है, बल्कि आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है. एलओसी पार कर पीओके के आतंकी कैंप पर ( भारतीय वायुसेना ने हवाई हमला किया और उसके सारे कैम्पों को तबाह कर दिया. इतना ही नहीं, सरकारी सूत्रों ने खबर दी है कि वायुसेना की इस बड़ी कार्रवाई में करीब 300 आतंकवादी मारे गए हैं. सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना जब पीओके में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रहा था, तब वॉर रूम में पीएम मोदी अपनी पैनी नजर बनाए हुए थे.

पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने न सिर्फ बदला लिया है, बल्कि आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है. एलओसी पार कर पीओके के आतंकी कैंप पर भारतीय वायुसेना ने हवाई हमला किया और उसके सारे कैम्पों को तबाह कर दिया. इतना ही नहीं, सरकारी सूत्रों ने खबर दी है कि वायुसेना की इस बड़ी कार्रवाई में करीब 300 आतंकवादी मारे गए हैं. सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना जब पीओके में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रहा था, तब वॉर रूम में पीएम मोदी अपनी पैनी नजर बनाए हुए थे.

एलओसी के पार भारतीय वायुसेना के स्ट्राइक में बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के टेरर लॉन्च पैड को पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. जैश-ए-मोहम्मद के कंट्रोल रूम में भी पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. दरअसल, सोमवार की देर रात 3.30 बजे (मंगलवार सुबह 3.30 बजे) के करीब भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने पीओके के पार जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला बोला. यह हमला पूरी तरह से सफल हुआ है. इस हवाई हमले में जैश के सभी आतंकी कैंप नष्ट हो गए. बताया यह भी जा रहा है कि इन कैंपों में लश्कर और हिज्बुल के भी कैंप शामिल थे.

मिराज 2000′ फाइटर जेट पलभर में दुश्मन के किसी भी इलाके में घुसकर वहां तबाही मचा सकता है. इसकी स्पीड 2495 किलोमीटर प्रतिघंटा है. इसका मतलब ‘मिराज 2000’ पलक झपकते ही आंखो से ओझल हो जाता है. पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला करने के लिए इसीलिए इस फाइटर जेट का इस्तेमाल किया गया. करीब 12 मिराज एक साथ उड़ान भरकर कुछ ही मिनटों में अपना काम कर वापस लौट आए.

आपको बता दे मिराज 2000′ को आपतकाल की स्थिति में किसी हाईवे पर भी उतारा जा सकता है, दिल्ली के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर इसे उतारा गया था

इस फाइटर जेट की खूबी है कि यह जमीन पर भारी बमबारी करने के साथ-साथ हवा में भी मार कर सकता है और कारगिल में हुए एयरफोर्स के ऑपरेशन सफेद सागर में भी ‘मिराज 2000’ का इस्तेमाल किया गया था।

पाकिस्तान पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर देशभर में जश्न का माहौल है।

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा – मंगल-वार… वायुसेना के वीर पवन पुत्र हनुमानों को मेरा प्रणाम। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साहसिक और निर्णायक नेतृत्व में IAF MCC की सटीक मारक जवाबी कार्रवाई, शांति के विरोधियों के लिए चेतावनी है… हमें हमारी सशस्त्र सेनाओं की क्षमता, शौर्य पर गर्व है।
दलीय सीमाएं टूट गईं और सभी दलों के लोगों ने अपने-अपने तरीके से जश्‍न मनाया। कई स्‍थानों पर लोग गाजे बाजे के साथ सेना की इस कार्रवाई का समर्थन किया।