
इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि पाकिस्तानी विमानों ने गुरुवार को फिर भारतीय वायु सीमा में घुसपैठ की कोशिश की है. पाकिस्तानी विमानों ने पुंछ के मेंदर में घुसपैठ का प्रयास किया, जिसे भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया है.
रिपोर्ट है कि पाकिस्तान के जेटों ने कृष्णा घाटी में आने वाले जम्मू के पूंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने समय रहते उन्हें घेरकर खदेड़ दिया. हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
इससे करीब 15 मिनट पहले ही कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से भारी गोलीबारी की गई. इसके बाद भारतीय सेना ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया.