बोर्ड की परीक्षा व्यवस्था को चेक करने पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

अलीगढ पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज अलीगढ पहुंचे और यहाँ चल रही बोर्ड की परीक्षा ब्यवस्था को चेक किया।  मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा था की उत्तर प्रदेश में नक़ल के टेंडर उठते हैं ऐसा लोग कहते हैं। ऐसा यहाँ होता भी था। स्थति बहुत ख़राब थी।  हमने बहुत बदलाव किया। अलीगढ में एक अलग अतरौली बोर्ड भी चलता था।  विदेशों में बैठे लोग भी वहीँ बैठ कर डिग्रियां ले लेते थे। नक़ल के यहाँ टेंडर उठते थे।  हमने सब बदलाव किया।  सीसीटीवी कैमरे लगवाए। हम अलीगढ प्रशासन को बधाई देते हैं की उन्होंने इतनी बेहतर ब्यवस्था की।  नक़ल विहीन परीक्षा का हमारा उद्द्शेय था।  कई बच्चे जो बाहर से आते थे वो इस बार आये ही नहीं। 

सेना द्वारा कार्यवाही पर कहा की सेना के जवानों को सल्यूट करेंगे।  भारत का चौकीदार रात में भी जागता है और दिन में भी जागता है।  सेना के जवानों और भारत के चौकीदार को सल्यूट करना चाहेंगे। माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है।  पाकिस्तान जैसा करेगा वैसा भरेगा।  हम पहले से छेड़ते नहीं अगर कोई छेड़ता है तो छोड़ते नहीं। अभी तो 45 के बदले 450 खो चुके हैं।  जितना वो करेंगे उस से ज्यादा उनको जवाब मिलेगा।