आतंकियों के खात्मे पर गदगद हुए यह भाजपा नेता, पीएम मोदी को बता दिया भगवान विष्णु का अवतार

भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश उप अध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने पीएम मोदी को लकर एक बहुत ही बड़ा अबयान दिया है. जहां उन्होंने पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार करार दिया है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि उनका यह बयान भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर मारे गई आतंकियों को लकर आया है. 

ज्ञानदेव आहूजा ने पाकिस्तान में हमला करने पर वायुसेना को बधाई भी दी है. साथ हे इस मौके पर उन्होंने सेनाध्यक्षों को सलाम भी किया. इसके अलावा आहूजा ने प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की. उन्होंने मंगलवार को कहा कि आज बजरंगबली का दिन है और जिस रूप में श्री हनुमान जी ने रावण की लंका जलाकर ध्वस्त कर दे थी व राक्षस कुल का विनाश किया था, अब ठीक  उसी तरह से देश की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठनों के ठिकानों का विनाश कर दिया है. लेकिन उन्होंने आगे कहा कि अभी राक्षस कुल का अंत नहीं हुआ है. हालांकि इस हमले में बड़ी संख्या में राक्षस मार दिए गए हैं. 

राजस्थान भर्ती जनता पार्टी उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से भगवान कृष्ण का स्वरूप व विष्णु का अवतार बता दिया. आहूजा ने कहा कि मोदी भारत को अखंड भारत बनाएं. यह उन्होंने माना कि पीएम मोदी के कार्यकाल में सब कुछ जायज है. जो संभव नहीं था वो भी मोदी ने करके दिखाया है. जबकि मीडिया से बात करते हुए उन्होंने  मोदी है ता मुमकिन है का नारा भी लगाया.