बड़ा हादसा: प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत, एक के दबे होने की आशंका

प्रतापगढ़ लालगंज के धधुआगाजन में प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में एक मजदूर के दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए।