
सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कस्बा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे दिन पर दिन अवैध रूप से धन उगाही के मामलों की चीखें अब सड़कों पर गूंजने लगी है तमाम शिकायतों के बाद भी उच्चाधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है वहीं पीड़ितों की आवाजें दबाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक आर सी चौधरी धमकाने के साथ साथ आशा बहु आदि पर विभाग के अधिकारियों को गुराह कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में व्याप्त भ्रष्ट्राचार की सड़कों पर गूंजरही आवाजों को दबाने के लिए विभागीय कार्यवाही का रच रहे हैं कुचक्र पीड़ित महिलाओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अवैध वसूली को रोके जाने के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक आदि के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने हेतु तहसीलदार को दर्जनो पीड़ितों ने संयुक्त हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सिधौली जो कभी सेवा के रूप में जाना जाता था जहां इन दिनों मरीज व तिमारदार सभी अवेध वसूली से तो परेशान ही हैं साथ मुंह मांगी रकम न देने पर अस्पताल के स्टाफ द्वारा महिलाओं को पीटे जाने की शिकायते जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही जननी सुरक्षा योजना का मिलने वाली सहायतार्थ को दिलाए जाने की गुहार लगा कर थकी पीड़ित दर्जनो महिलाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक की सरपरस्ती में की जारही महिलाओं से अवैध वसूली को लेकर रेनू,चन्दा,रानी, शाहजहां,विनीता,सीमा,सुरसती,फूलन,सोनी, रिंकी,जानकी सहित दर्जनों पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी के न मिलने पर उपजिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना तहसीलदार को देकर कार्यवाही की मांग की गई है.
पीड़ित महिलाओं ने तहसीलदार बिन्दु लता को दिए गए संयुक्त हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र में स्पष्ट कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी की डिलेवरी हुई है गाड़ी वाले से लेकर नर्स,एचओ,आशादाई,दाई आदि के द्वारा सैकड़ों की वसूली की गई है इतना ही नहीं जबरन कुछ महिलाओं के कापर-टी भी लगा दी गई है जो निकलवाने के पांच सौ रुपए मांग लेती है ना दिए जाने पर स्टाफ द्वारा जमकर भद्दी भद्दी गालियां दी जाती है तहसीलदार बिन्दु लता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सिधौली को जांच कर कार्रवाई करने को लिखित रुप से निर्देशित किया है.
ज्ञातव्य हो कि आभी चन्द दिन हुए कि जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को चांदनी व ममता निवासीगण भण्डिया थाना सिधौली ने प्रार्थना पत्र भेजकर कहा था कि डिलेवरी होने को थी पीड़िताओं ने 102डायल कर एम्बुलेंस बुलाया जिसने(150/रु०) वसूले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर सुनीता (सटाफ नर्स) व आशा गुडडी द्वारा(350/रु०) लिए गए और दाई ने भी (150/रु०) लिए विरोध करने पर ममता को मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी गई है पीड़िताओं में ममता को डिलेवरी हुए एक माह हो रहा है व चांदनी को(24)दिन डिलेवरी हुए हो गए हैं जिन्हें आज तक असस्पताल से मिलने वाला जन्नी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल सका है दोनो पीड़िताओं ने जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक आर सी चौधरी, स्टाफ नर्स ऊषा, सुनीता ho तथा गुड़िया दाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने व डिलेवरी के क्रम में अस्पताल से जन्नी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली धनराशि की चेक को दिलाए जाने की फरियाद की जा चुकी है.