पाक की संसद में भारत के सर्जिकल स्‍ट्राइक की गूंज, इमरान- ‘शर्म करो’ के लगे नारे

इस्‍लामाबाद: नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर पीओके से 80 किमी अंदर घुसकर बालाकोट में भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्‍ट्राइक की गूंज पाकिस्‍तानी संसद में भी सुनाई दी. पाक संसद में कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान की नीतियों पर सवालिया उठाते हुए विपक्षी सांसदों ने इमरान खान-‘शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगे. इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि भारत ने हमारी सीमा में घुसकर हमला किया है.पाक की संसद में भारत के सर्जिकल स्‍ट्राइक की गूंज, इमरान- 'शर्म करो' के लगे नारे

पाकिस्तान ने कहा कि नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर भारत ने ‘उकसावे’ की कार्रवाई की है और इस्लामाबाद को ‘‘जवाब देने का हक है.’’ भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर की गई बमबारी के बाद कुरैशी ने यह बयान दिया है. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हालात पर चर्चा करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं