राजस्थानी स्टाइल में बनाइए स्वादिष्ट कीमा मटर

कीमा मटर नॉनवेज की एक बेहतरीन डिश है. अब तक आपने कई तरह का कीमा खाया होगा. मगर आज हम बताएंगे कि आप घर पर राजस्थानी स्टाइल में बेहतरीन और स्वादिष्ट कीमा मटर कैसे बना सकते हैं.

 रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 4 – 6समय : 30 मिनट से 1 घंटामील टाइप : नॉन-वेज
आवश्यक सामग्री
मीट 1 किलो (कीमा किया हुआ)
2 बड़े प्याज
6-7 कलियां लहसुन की
1 इंच अदरक का टुकड़ा
एक बड़ा कप मटर के दाने
4-5 हरी मिर्च
एक कप टमाटर मोटे टुकड़ों में कटा हुआ
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून लाला मिर्च पाउडर
3-4 साबुत लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
कड़ाही
सजावट के लिए
1 टीस्पून हरा धनिया
नींबू के दो पतले स्लाइस

विधि-
– सबसे पहले मीट का कीमा बनाकर 15-20 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें.
– इसी बीच मिक्सी में टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें .
– मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने दें .
– तेल गरम होने के बाद इसमें साबुत लाल मिर्च और तैयार पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें.
– अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाला मिर्च पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
– सारे मसालों के अच्छे से भुनने के बाद इसमें कीमा, मटर और पानी डालकर कड़ाही को ढककर 15-20 मिनट तक पकाएं.
– तय समय के बाद कीमा को चेक करें कि यह पका है या नहीं. अच्छे से पकने के बाद आंच बंद कर दें.
– तैयार है राजस्थानी स्टाइल में कीमा मटर. हरे धनिये और नींबू के स्लाइस से गार्निश कर सर्व करें.