
बॉलीवुड स्टार्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा काफी समय से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए है. इन दोनों को देखकर सभी ये अंदाज़ा लगा रहे थे कि दोनों का अफेयर चल रहा है, लेकिन अब तक किसी ने भी सी बात की स्वीकारा नहीं था. अर्जुन और मलाइका अपनी नजदीकियों के चलते लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं. इसके अलावा दोनों की शादी की भी चर्चा जोरों पर है. लेकिन इस बारे में एक खबर आई है कि मलाइका ने आख़िरकार इस रिश्ते के बारे में पोल खोल दी है. तो आइये जानते हैं क्या कहा मलाइका ने.
दरअसल, हाल ही में करण जौहर के चैट शो पर प्रियंका चोपड़ा ने इस पर खुलासा किया. लेकिन अब मोहब्बत की इस खबर पर मलाइका ने खुद ही मुहर लगा दी है. जी हाँ, ‘कॉफी विद करण’ के लेटेस्ट प्रोमो में, जो फिनाले एपिसोड है उसमें किरण खेर, मल्लिका दुआ, मलाइका अरोड़ा और वीर दास नज़र आने वाले हैं. करण ने चारों से पूछा कि इस बार सीजन पर किसकी परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन रही है? मलाइका ने बिना किसी झिझक के तपाक से कहा, ‘मुझे हर तरह से अर्जुन कपूर का परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन लगता है. ऐसे में अभी मलाइका का चेहरा देखते ही रह गए.
अब इस बात से तो आप ये अंदाज़ा लगा ही सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा उन्हें काफी पसंद करती हैं. दोनों को किसी का डर नहीं है. दोनों ने सरे आम हाथों में हाथ डालकर यह जाहिर कर दिया है कि प्यार किया तो डरना क्या. अब भी सभी को इस बात का इंतज़ार है कि दोनों कब एक साथ होंगे.