
हरदोई जिले के संडीला कोतवाली कस्बे में रोंगटे खड़ा करने वाला हादसा ट्रैक्टर में तेज रफ्तार कार टक्कर मार देती है टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रैक्टर से टकराकर उछलकर ठेले में घुस जाती है हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर डिवाइडर के पास कट से मुड़ रहा था उसी वक्त तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए उछलकर ठेले मे घुसी वही सारी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई
वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना में 3 लोग घायल हुए है तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है एक की हालत गंभीर बताई जा रहे हैं हालांकि पुलिस वालों की माने तो कार ड्राइवर शराब के नशे में था जिसके चलते यह हादसा हुआ