अगर करेंगे रोटी का ये अचूक उपाय तो कभी नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

रोटी से इंसान का पेट भरता है ये तो आपने सुना होगा, लेकिन रोटी के उपाय करके धन और बरकत पाई जा सकती हैं ये आप नहीं जानते होंगे। आपको बता दें कि शास्त्रों में रोटी से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके व्यक्ति सुख-समृद्धि को प्राप्त कर सकता है। आइए जानते हैं रोटी से जुड़े इन उपायों के बारे में .

सुबह रोटी बनाते समय एक रोटी अलग से निकाल लें, इसके 4 बराबर टुकड़े कर लें। इन चारों टुकड़ों पर कुछ मीठा लगाकर एक-एक टुकड़ा गाय, कुत्ते, कोए को खिलाएं और चौथा टुकड़ा भिखारी को दें। ऐसा करने से व्यक्ति को धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

शनि पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए रोज रात को अंतिम रोटी पर तेल लगाएं और ये रोटी काले कुत्ते को खिलाएं, यदि काला कुत्ता नहीं हो तो किसी अन्य कुत्ते को भी ये रोटी दी जा सकती है। इससे व्यक्ति को शनिदोष से छुटकारा मिलता है।

घर में कोई छोटा बच्चा है और वह ठीक से खाना नहीं खा रहा है तो एक रोटी पर थोड़ा सा गुड़ रखें और इस रोटी को बच्चे के ऊपर से 11 या 21 बार वार लें। इसके बाद ये रोटी किसी कुत्ते को खाने के लिए दे दें। इस उपाय से बच्चे के ऊपर से बुरी नजर का असर खत्म हो जाएगा।