अपनी राशि के अनुसार हमेशा ये सिक्का रखें अपने पर्स में, नहीं होगी धन की कमी

सभी के पर्स में सिक्के तो रहते हैं लेकिन एक सिक्का ऐसा होता है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है और इस सिक्के को पर्स में रखने से पर्स खाली नहीं रहता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग-अलग धातु का सिक्का शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार आपके लिए कौनसा सिक्का पर्स में रखना शुभ रहेगा-

मेष राशि :-

मेष राशि के जातकों को अपने पर्स में तांबे का सिक्का रखना चाहिए, इसे पर्स में रखने से धन की कमी नहीं होती है।

वृष राशि :-

वृष राशि के जातकों को अपने पर्स में हमेशा चांदी का सिक्का रखना चाहिए, धन और बरकत बनी रहती है।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के जातकों को अपने पर्स में कांसे का सिक्का रखने से लाभ होता है।

कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातकों को हमेशा अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखना चाहिए।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के जातकों को अपने पर्स में पीले रंग का सिक्का यानि सोने और पीतल में ​से किसी एक धातू का सिक्का रखना चाहिए।

कन्या राशि :-

कन्या राशि के जातकों को अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखना चाहिए, धन की कमी नहीं होती है ।

तुला राशि :-

तुला राशि के जातकों को चांदी का सिक्का पर्स में रखने से लाभ होता है।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने पर्स में हमेशा तांबे का सिक्का रखना चाहिए।

धनु राशि :-

धनु राशि के जातक अपने पर्स में पीतल का सिक्का रखें, लाभ होगा।

मकर राशि :-

मकर राशि के जातकों को लोहे का सिक्का पर्स में रखना चाहिए, ये इनके लिए लाभकारी होता है।

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि के जातकों को कांसे का सिक्का अपने पर्स में रखना चाहिए।

मीन राशि :-

मीन राशि के जातक धन लाभ के लिए सोने या पीतल का सिक्का अपने पर्स में रखें।