
ब्रेड-चीज बॉल्स का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह ऐसी ऐपिटाइजर रेसिपी है जिसे आप अपनी फैमिली और दोस्तों के लिए किसी भी समय या किसी खास मौके जैसे किटी पार्टी, पॉटलक और यहां तक कि गेमनाइट पर भी बना सकती हैं। यह फ्यूजन रेसिपी बनाने में बेहद आसान होती है लेकिन इसका स्वाद उतना ही लाजवनाब होता है। इसे आप ब्रेकफस्ट के तौर पर भी बना सकती हैं। फिर देर किस बात की इस रेसिपी को बनाकर इसका आनंद उठाएं।
ब्रेड चीज बॉल्स रेसिपी की सामग्री
- ½ कप ग्रेटेड मोजरेला
- ½ कप ग्रेटेड चीज क्यूब्स
- 1 टीस्पून कटी हरी मिर्च
- 1 टीस्पून कटा लहसुन
- 3 मैश्ड उबले उबले आलू
- रिफाइंड ऑइल आवश्यकतानुसार
- 4 स्लाइस वाइट ब्रेड
- 3 टीस्पून धनिया की पत्तियां
- 1 टीस्पून क्रश्ड पेपरकॉर्न्स
- 5 टीस्पून कटा प्याज
- नमक स्वादनुसार
- 1 कप ब्रेड क्रम्स
-
ड्रेसिंग के लिए
- 1 टेबलस्पून लेमन जूस
- कटे lettuce leaf आवश्यकतानुसार
- 5 आधे चेरी टमेटो
- 1 टीस्पून वर्जिन ऑलिव ऑइल
ब्रेड चीज बॉल्स रेसिपी बनाने की विधि
- Step 1
इस स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बोल लें और इसमें ग्रेटेड मोजरेला चीज, चीज क्यूब्स, 2 टीस्पून हरा धनिया, हरी मिर्च, क्रश्ड पेपरकॉर्न्स, कटे लहसुन और प्याज को डालें और एकसाथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को बराबर भागों में बांट लें और छोटे बॉल्स बना लें। इन बॉल्स को रेफ्रिजरेटर में 10-15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- Step 2
अब एक बोल में पानी डालकर उसमें ब्रेड के स्लाइसेज को भिगो दें। फिर ब्रेड से पानी निचोड़ कर इसे दूसरे बोल में रख दें। सभी स्लाइसेज को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसी बोल में उबले मैश्ड पटेटो डालें। बची हुई धनिया की पत्तियां और स्वादनुसार नमक डालकर सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स करें।
- Step 3
अब मीडियम फ्लेम पर कढ़ाही में पर्याप्त तेल गर्म कर लें। इसी बीच ब्रेड-पटेटो के मिश्रण को बराबर भागों में बांट लें और इसमें गड्ढा बना लें और सारे बॉल्स को अलग रख लें। इन बॉल्स को फिर से बड़े आकार के बॉल में बदल लें।
- Step 4
बॉल्स की आउटर कोटिंग के लिए एक प्लेट में ब्रेडक्रम्स को फैला लें और चीज बॉल्स को इसमें कोट कर लें।एक्सट्रा ब्रेडक्रम्स को प्लेट में फैला लें। अब तक तेल बॉल्स को फ्राई करने के लिए पर्याप्त गर्म हो जाएगा।
- Step 5
सावधानी से चीज बॉल्स को कई बार में गोल्डन ब्राउन और क्रिस्प होने तक फ्राई कर लें। जब ये अच्छी तरह से तल जाएं इन्हें अब्जॉबेंट पेपर में निकाल लें जिससे कि एक्सट्रा ऑइल निकल जाए। जब सारे चीज बॉल्स फ्राई हो जाएं तब एक छोटा बोल लें और इसमें लेमन जूस, चेरी टमेटो,lettuce leaves, ऑलिव ऑइल और नमक स्वादनुसार डाल लें और इन सारी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।इस मिश्रण को ब्रेड चीज बॉल्स के ऊपर डालकर ड्रेसिंग करें और अच्छी तरह से टॉस कर लें। आखिर में सर्विंग प्लेट में टॉस्ड ब्रेड चीज बॉल्स को निकालें और गर्मागर्म सर्व करें।