रवा ढोकला रेसिपी…

ढोकला एक ट्रडिशनल गुजराती डिश है जिसका स्वाद तो शानदार होता ही है साथ ही साथ बिना ज्यादा मेहनत के आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। इस ट्रडिशनल गुजराती स्नैक में मुख्य सामग्री सूजी होती है। यह रेसिपी केवल स्वादिष्ट नहीं होती बल्कि साथ ही साथ हेल्दी भी होती है, यह एक लो-कैलरी फूड है। वैसे तो इस लजीज स्नैक को बनाने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन फिर भी इसे कई त्योहारों के मौके पर भी बनाया जाता है। आप इसे किटी पार्टी या हाउस पार्टी के मौके पर भी बना सकती हैं।


रवा ढोकला रेसिपी की सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 1 डैश चीनी
  • 1 टेबलस्पून रिफाइंड ऑइल
  • 1 टीस्पून अदरक पेस्ट
  • ½ टीस्पून काला तिल
  • ½ टेबलस्पून कोकोनट
  • ½ कप योगर्ट
  • नमक स्वादनुसार
  • ½ टीस्पून बेकिंग सोडा
  • ½ टीस्पून सरसों
  • 1 मुट्ठी करी पत्ते

रवा ढोकला रेसिपी बनाने की वि​धि

  •  Step 1

    इस रवा ढोकला को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन -स्टिक पैन में को हल्की आंच पर रखकर सूजी या रवा को एक मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें। फिर आंच से हटाकर ठंडा कर लें।

  •  Step 2

    अब एक बोल में योगर्ट, शुगर, नमक, कुकिंग सोडा, अदरक पेस्ट और थोड़ा-सा तेल लें। इन सारी सामग्रियों को रोस्टेड रवे में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।तबतक मिक्स करें जबतक कि मिश्रण थोड़ा मोटा ना हो जाए और इस बैटर को कुछ समय के लिए अलग रख दें।

  •  Step 3

    अब इस बैटर को ग्रीज्ड पैन में डालें और 20 मिनट के लिए पकने तक स्टीम कुक करें। अब ढोकला पैन को स्टीम से हटाएं और कुछ देर के लिए रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने के लिए रख दें।इसके बाद एक पैन में तेल गर्म कर लें।इसमें सरसों के दाने,तिल, कोकोनट और करी पत्तों को 30-45 सेकेंड के लिए फ्राई करें। आखिर में ढोकले के ऊपर टेम्परिंग डाल दें। टुकड़ों में काटकर अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।