जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पहुँची तीन

अलीगढ़ में सर्दियों के ढलते मौसम के साथ ही स्वाइन फ्लू ने पसारे पैर, जिले में अब तक 3 मरीज आये सामने, जिला स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, निजी अस्पतालों में मरीज भर्ती।

अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू के मरीजो की संख्या एक नही, दो नही पूरे तीन हो चुकी है,,,जो कि फिलहाल निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं, बढ़ते मरीजों की संख्या के दृष्टिगत जिला स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए जिला अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल में स्वाइन फ्लू का 10-10 बैड के आरक्षित कमरे तैयार कर लिए हैं, इलाज में कोई भी चूक मरीजो के लिए घातक साबित हो सकती है, मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मरीजो की सही देख रेख की जा रही हैं, और सभी मरीजों के आंकड़े लिए जा रहे हैं, किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी, हर तरीके से सतर्कता बरती जाएगी।