महाशिवरात्रि : बेटी के वैवाहिक जीवन में दिक्कत आ रही है तो माता पिता करें ये उपाय

महाशिवरात्रि का त्यौहार जैसे जैसे पास आ रहा है वैसे वैसे लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अभी से तैयारी में लग गये हैं। इसके साथ ही इस बार चार साल बाद महाशिवरात्रि पर्व पर एक खास योग बन रहा है जिसमें महाशिवरात्रि सोमवार के दिन होगा। शास्त्रों में शिवजी का दिन सोमवार माना जाता है।

04 मार्च फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले 12 सालों तक महाशिवरात्रि में यह विशेष संयोग नहीं बनेगा इस कारण से आने वाली शिवरात्रि का खास योग बन रहा है। सोमवार के दिन महाशिवरात्रि को शुभ फलदायी माना जाता है।

अगर आपके बेटी का वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं चल रहा है तो इसके लिए शिवरात्रि के दिन माता पिता को इन उपायो को करने से बेटी का वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा व वैवाहिक जीवन में फिर से रिश्ता मजबूत बनेगा।

शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि की पूजा सच्चे मन से करने से व शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव मनवांछित फल देते हैं। इसके साथ ही शिवरात्रि के दिन शिव पुराण का पाठ और महामृत्यंजय मंत्र का जाप करने के साथ ही शिव पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।

शिवरात्रि के दिन इन उपायों को करने से सुख समृद्धि एवं शांति प्राप्त होता है। चन्द्रमा, शुक्र व राहु की स्थिति के खराब होने पर महाशिवरात्रि में शिव पूजा करने का विशेष फल मिलता हैं। बेटी के विवाह दिक्कतें को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत एवं अभिषेक विशेष फलदायी होता है।

महाशिवरात्रि में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होही व महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था इस कारण से दोनों की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में विश्वास व प्रेम बढेंगा।