
चेहरे को दाग़-धब्बे रहित व चमकदार बनाए रखने के लिए घरेलू क्लींज़र अच्छा ज़रिया हैं। ये त्वचा को साफ़ करने के साथ ही निखरा और मुलायम बनाते हैं। तो आइये जानते है इसे घर में बनाने की विधि और इस्तेमाल करने के तरीको को …. 
दूध है प्राकृतिक क्लींज़र
दूध बेहद असरदार प्राकृतिक क्लींज़र है। ये हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। ये मृत त्वचा को निकालने में मदद करता है साथ ही चेहरे को प्राकृतिक चमक भी प्रदान करता है। दूध के इस्तेमाल से त्वचा कोमल और निखरी नज़र आती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
5 बड़े चम्मच ठंडे दूध में चुटकीभर नमक मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग 1 से 2 मिनट बाद हल्के हाथों को चेहरे पर गोलाई में घुमाते हुए मसाज करें और पानी से धो लें।