फिल्मों में बोल्ड होने के बाद भी फ्लॉप हुई ये एक्ट्रेस, करवा चुकी है होंठों की सर्जरी

बॉलीवुड में फिल्म हॉन्टेड के जरिए सुर्ख़ियों में आने वाली मशहूर एक्ट्रेस ट्विंकल बाजपाई आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही है. आपको बता दें ट्विंकल को टिया बाजपेयी के नाम से भी जाना जाता है. टिया का जन्म 22 फरवरी 1985 को लखनऊ में हुआ था. टिया को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था और इसी के चलते वो मुंबई आ गई थी. बता दें टिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी और उनका पहला टीवी शो ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ था. इस शो में टिया लीड किरदार निभाती नजर आई थी.

उसके बाद टिया को फिल्मो में देखा गया था. उनकी पहली फिल्म हॉरर थ्रिलर हॉन्टेड 3 रहीं जिसमे उनके अभिनय की काफी प्रशंसा की गई. इस फिल्म में टिया के किरदार को काफी पसंद किया गया था. फिल्म के गाने भी बहुत हिट हुए थे. वहीं टिया ने फिल्म 1920 के सीक्वल 1920 द एविल रिटर्न्स में भी काम किया जहाँ पर उन्होंने बहुत ही शानदार किरदार निभाया था. ये दोनों ही फ़िल्में होर्रर थी.

इसके बाद उन्हें कई फिल्मो में देखा गया जैसे – लंका, देसी कट्टे, बांके की क्रेजी बारात’ आदि. आपको बता दें टिया का असली नाम ट्विंकल है लेकिन वे टिया के नाम से ही फेमस है. टिया उस समय सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में आई थी जब उन्होंने अपने होठों की सर्जरी करवा ली थी. जी हां… साल 2015 में ये खबर आई थी कि टिया ने अपने होंठो की सर्जरी करवा ली है और यह उनकी तस्वीरों में देखने को मिला था, लेकिन बाद में टिया ने कहा कि उन्होंने लिपस्टिक लगाई है बल्कि कोई सर्जरी नहीं करवाई. आखिरी बार टिया साल 2018 में फिल्म हेट स्टोरी-4 में नजर आई थी.