राफेल केस: SC दोबारा सुनवाई के लिए तैयार, सरकार पर गलत जानकारी देने का आरोप

नई दिल्‍ली: राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका और सरकार के खिलाफ कोर्ट में गलत जानकारी देने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जल्द सुनवाई के लिए याचिकाकर्ता प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है.

इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हम जल्‍दी ही इस मामले की सुनवाई करेंगे. वकील प्रशांत भूषण ने राफेल मामले में कुछ अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय को गुमराह करने के लिए झूठी गवाही देने संबंधी अभियोग की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई का भी अनुरोध किया. सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में अपने फैसले की समीक्षा की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति जताई.