पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 45 सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली गयी कैंडिल मार्च

सिधौली-सीतापुर/जम्मूकश्मीर के पुलवामा मे आतंकी हमले में शहीद हुए 45 सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अटरिया कस्बे में सोमवार की रात कैंडिल मार्च निकाली गई। पुरानी अटरिया से कैंडिल मार्च शुरू होकर NH24 हाइवे , स्टेशन रोड, से होकर अटरिया प्रधान प्रतिननिधि अमर सिंह के आवास पर समाप्त हुई।हाथों में मोमबत्तियां थामे लोगों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।

पाकिस्तान मुर्दाबाद,हिंदुस्तान जिंदाबाद व शहीद अमर रहें के बड़ी जोर शोर से नारे लगाए। कैंडल मार्च में बच्चे से लेकर युवा एवं वृद्ध तक शामिल थे। सभी के हाथों में पाकिस्तान विरोधी नारा एवं शहीदों के लिये जयकारे लिखा तख्ती सहित सभी ने पूरे जोरदार आवाज के साथ देश की अखंडता का परिचय दे रहे थे। कैंडिल मार्च के बाद प्रधान प्रतिनिधि के आवास पर शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये दो मिनट का मौन रखकर जवानों की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

अमर सिंह ने कहा कि आतंकी हमला निंदनीय व कायरता पूर्ण कृत्य है। दोषियों के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह बबलू, अभिषेक शुक्ला, विकास मिश्र,कैलाश मिश्र, आशीष अवस्थी, विश्वीर सिंह, रवि यादव, प्रवीन बाजपेयी, धर्मेंद्र मिश्र,समेत सैकड़ों की संख्या में राष्ट्र भक्त मौजूद हुए ।