कभी नहीं होगी पथरी की परेशानी अगर करेंगे इन 6 चीजों को खाने से परहेज

अव्यवस्थित लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग किडनी स्टोन के शिकार बन जाते हैं। पथरी का दर्द बेहद असहनीय होता है। नमक के साथ अन्य खनिज पदार्थ जब एक दूसरे के संपर्क में आते हैं तो पथरी बनना शुरू हो जाती है। हालांकि पथरी अलग-अलग आकार की होती है। छोटे-मोटे पथरी के कण तो पेशाब के जरिये शरीर से बाहर निकल जाते हैं, लेकिन आकार में बड़ी पथरी को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन का सहारा लेना पड़ता है।ऐसे में अगर आप इस रोग से बचना चाहते हैं तो अपने आहार में कुछ चीजों को बिल्कुल शामिल ना करें।

शिमला मिर्च
मुंबई की डायटिशियन डॉ दीपशिखा अग्रवाल के मुताबिक शिमला मिर्च में ऑक्सलेट के क्रिस्ट्ल्स पाए जाते हैं जो कैल्शियम से मिलते ही उन्हें बांध लेते हैं। इससे कैल्शियम ऑक्सलेट के क्रिस्टल बनते हैं। जो पथरी का ही रूप होते हैं। द हेल्थ साइट के मुताबिक अगर आप डाइट में शिमला मिर्च ना रखें तो पथरी से बचे रह सकते हैं।

टमाटर
टमाटर में ऑक्सलेट की काफी मात्रा पाई जाती है।पथरी से बचने के लिए अगली बार टमाटर का इस्तेमाल करने से पहले उसके बीजों को निकाल दें।

चॉकलेट
अगर आप पहले से ही पथरी के रोगी हैं या फिर पेट के किसी रोग से परेशान हैं, तो ऑक्सलेट से भरपूर चॉकलेट का सेवन करना कम कर दें।

चाय
पथरी के पीड़ित लोगों को चाय का सेवन कम से कम करना चाहिए। ऐसे लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि वो ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।

सीफूड
पथरी से पीड़ित लोगों को सीफूड का सेवन कम से कम करना चाहिए । सीफूड में भारी मात्रा में प्यरीन्स मिलता है। इसका सेवन करने से शरीर में ज्यादा यूरिक एसिड बनता है।जिसकी वजह से स्टोन की समस्या होने लगती है।

नमकीन चीजों का ना लगाएं हाथ
अकसर लोगों को नमकीन खाने का शौक होता है। आपका शौक आपको पथरी से पीड़ित कर सकता है। पथरी से बचना है तो नमकीन को कर दें अलविदा।