मात्र 5 रुपए की इस छोटी सी चीज से दूर कीजिए वास्तुदोष…

शास्त्रों में कई तरह के दोषों के बारे में बताया गया है। जिनमे से मुख्यरूप से तीन दोष होते हैं पितृदोष, वास्तुदोष और नजरदोष। जिस किसी के भी कुंडली में ये दोष पाये जाते है उनके जीवन में कई तरह परेशानियां आती हैं। शास्त्रों में इन दोषों को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए है। इन्हीं में एक उपाय है कपूर का प्रयोगमात्र 5 रुपए की इस छोटी सी चीज से दूर कीजिए वास्तुदोष...जिस व्यक्ति के घर में वास्तु संबंधी कोई दोष होता है तो उसे इससे छुटकारा पाने के लिए पानी में कपूर के टुकड़े को डालकर पोछा लगाना चाहिए। इससे घर से तमाम तरह की नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है और परिवार में सुख और समृद्धि आती है।

दान देने से शुभ फल की प्राप्ति होती है इसलिए घर में आप माता लक्ष्मी कि कृपा पाना चाहते हैं तो कपूर का दान करना चाहिए। ऐसे करने से घर में संपन्नता और व्यवसाय में तरक्की होती है। धन वृद्धि के लिए घर में श्रीयंत्र की स्थापना करना चाहते हैं तो श्रीयंत्र को पूजा स्थल में रखने के बाद कपूर से उसकी आरती उतारें और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे श्रीयंत्र अपना प्रभाव जल्दी दिखाता है।

पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए कपूर का प्रयोग बड़े काम आता है। हर मंगलवार और शनिवार को भगवान की आरती में कपूर का इस्तेमाल करने से पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है।

अगर घर में किसी बच्चे को नजर लगी है तो कपूर जलाकर उसे बच्चे के सिर से सात बार उतारकर घर के मुख्य दरवाजे के बाहर रख दें। ऐसा करने से बच्चे पर लगी नजर उतर जाती है।