
सिधौली-सीतापुर/HT: स्थानीय तहसील अन्तर्गत थाना कमलापुर क्षेत्र में शनिवार को सिधौली बिसवां मार्ग पर पांचपीर के निकट स्कुटी सवार (50) बृद्ध आया रोडवेज की चपेट में हुई घटना स्थल पर मौत ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा सही बस को न पकड़े जाने का आरोप लगाते हुए सड़क पर लगाया जाम 
थाना कमलापुर क्षेत्र में सिधौली बिंसवां मार्ग पर बिंसवां की ओर स्कूटी से जा रहा पुत्तीलाल (50) वर्ष पुत्र हरबीन निवासी ढेवाही बिंसवां से सिधौली जा रही परिवहन बस की पंचपीर के निकट चपेट मे आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ग्रामीणों ने सही बस को पुलिस द्वारा न रोके जाने का आरोप लगाते हुए रास्ता रोका उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर समझा बुझा कर जाम खुलवाया