ये है दुनिया की सबसे अनोखी एयर होस्टेस, जानिए कैसे ?

खूबसूती के मामले मे यह एयर होस्टेस किसी मॉडल से कम नही है। लेकिन अपने सिक्स पैक के कारण यह एयर होस्टेस दुनिया भर में पॉपुलर है। लंदन एसेक्स की रहने वाली यह 32 साल की एयर होस्टेस एमी ओलिविरा खूबसूरत होने के साथ-साथ उनकी बॉडी भी शानदार है। आमतौर पर एयर होस्टेस शब्द से ऐसी छवि सामने आती है, जो बेहद खूबसूरत और छरहरी काया हो लेकिन एमी ओलिविरा की छवि इससे कुछ अलग है।

एमी ओलिविरा अपनी खूबसूरत मुस्कान से सभी को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। लेकिन जब कोई एमी ओलिविरा के बाईसेप्स और सिक्स पैक देखते हैं, तो वो हैरान रह जाते हैं। कपड़ो में तो एमी ओलिविरा बिलकुल सामान्य सी दिखती है।

अपने सिक्स पैक के बारे में ओलिविरा कहती हैं कि वो रोजाना ढाई घंटे जिम करने के साथ ही दिन में पांच बार खाना खाती हैं। वह लगातार 12 महीनों से दिमाग और शरीर दोनों के लिए स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा देने के संदेश के साथ अपनी बॉडी की तस्वीरों को प्रमोट कर रही हैं। ओलिविरा एक बच्चा भी है। एमी ओलिविरा वेट लिफ्टिंग में भी हिस्सा लेती रहती हैं।