मीडिया क्लब ने जलाया आतंकवाद का पुतला

कल आतंकी हमले में जो 44 जवान शहीद हुए उस आतंकवादी गतिविधि के खिलाफ झांसी मीडिया क्लब के सदस्यों ने झांसी के इलाइट चौराहे पर पुतला जलाया साथ ही केंद्र सरकार से यह भी निवेदन किया कि पाकिस्तान से हो रहे आतंकवादी हमलों को समाप्त करने के लिए अन्य देशों की मदद लेकर आतंकवाद को हमेशा हमेशा के लिए खत्म किया जाना आवश्यक है।

कुछ लोगों का तो यह तर्क भी है कि जो 9 मई से 26 जनवरी और 15 अगस्त को दिल्ली में दिखाई जाती है वह सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी के लिए नहीं।

अब समय आ गया है नुमाइश में चल रहे टैंकों का इस्तेमाल करने का ताकि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके
और भारत की जनता को सुरक्षित किया जा सके।

अगर ऐसे ही हमारे जवान मरते रहेंगे तो उन्हें शहीद का नाम तो दे दिया जाएगा लेकिन कितने परिवार बेघर हो गए, मां से बेटे छिन गए,पत्नियों से पति और बच्चों से उनके पिता अब समय है ऐसी आतंकवादी हरकत दोबारा न हो इसके लिए भारत सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।