
सिधौली-सीतापुर/स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कोतवाली परिसर में कोतवाल अमोद रंजन चौधरी सहित कोतवालीमें तैनात पुलिसकर्मियों ने शहीद सी आर पी एफ जवानों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने विहिप जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व ने हाइवे स्थितएक कॉलेज में एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया आतंकवाद के प्रतीक पाकिस्तान का पुतला फूंका और उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा वहीं अटरिया में विद्यार्थी परिषद के लोगों ने शोक सभा कर पुतला फूंका
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विजय पांडेय, बच्चे बाजपेयी, रामकरन रावत, अमित शुक्ला, पुष्कर गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, कमल पाण्डेय, केसी बाजपेयी, सूर्यांश शुक्ला, आदित्य त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह,राहुल राजपूत, सुशील पांडेय, मन्नू सिंह, नीरज सिंह, दीपक शुक्ला, अनूप मिश्रा, राजेश मिश्रा, इज़हार,पुरुषोत्तम,सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी नजर आई 
वहीं अटरिया में जम्मूकश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के चलते सैनिकों व सीआरपीएफ के 44 जवानों की शहादत से गुस्साए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने शुक्रवार को नगर में पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला आतंकवाद का पुतला जलाकर केंद्र से आतंकवाद के खात्मे की मांग की। कस्बा मेंअभाविप के बैनर तले पाकिस्तान के संरक्षण में पनपने वाले आतंकवाद पर गहन चिंता जताते हुए शहीद सैनिकों व के सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि सर्मिपत की। और उसके बाद थाना अटरिया ,स्टेशन रोड, नीलगाव रोड से होते हुए बाजार में गुस्साए पदाधिकारियो ने जहां जबरदस्त नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका । गुस्साए युवाओ ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, महबूबा मुक्ति मुर्दाबाद, फारूक अब्दुल्ला मुर्दाबाद के नारों के साथ बाजार में पुतला फूंक दिया इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, अभिषेक शुक्ला, वायुनायक कश्यप, अंकित गिरी, राहुल पटेल, तेजप्रताप सिंह, रमाकान्त यादव, अनुराग बाजपेयी, सचिन यादव, अक्षय लाल, गौरव मिश्र समेत सैकड़ो की संख्या में लोगों की मौजूदगी नजर आई