एक दर्जन लोगों ने फर्जी मुकदमे में फसाए जाने की धमकी दिए जाने की लगाई गुहार

सिधौली सीतापुर स्थानीय तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को बाड़ी गांव के लगभग एक दर्जन लोगों ने भाजपा नेता रामकरन रावत के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी से मिलकर भूमाफिया इमरान अली पुत्र इसरार अली उर्फ कज्जन व कमर अहमद पुत्र रईस निवासी गण बाड़ी थाना सिधौली द्वारा जनपद के थानों में फर्जी मुकदमे में फसाए जाने की धमकी दिए जाने की लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की फरियाद की है

भाजपा नेता रामकरन रावत के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी को इमरान अली व कमर अहमद द्वारा दी जारही फर्जी मुकदमे में फसाए जाने की धमकी को लेकर शैफ जाफरी,अमीरहसन, दिलीप,मेराज खां,एराज,राजु कशयप,अकीउल्ला, इजहार खां आदि

पीड़ितों ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कुचक्र रचककर फर्जी मुकदमे लिखवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की फरियाद की है जब कि माफियाओं द्वारा सिधौली व अटरिया थानों पर लोगों पर छेड़छाड़ व बलात्कार तथा दलित उत्पीड़न जैसे फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं जो पुलिस के संज्ञान में है