
बादाम ऐंड चिकन जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि एक मजेदार डिश है। इस वैलेंटाइंस डे पर बाहर से कुछ मंगवाने की बजाय घर पर ही अपने हाथों से इस शानदार रेसिपी को बनाकर अपने पार्टनर को सरप्राइज करें। इस रेसिपी को आप कम समय में बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से बना सकती हैं।
बादाम ऐंड चिकन मोमोज रेसिपी की सामग्री-
250 ग्राम माइंस्ड चिकन
1 टेबलस्पून कटे लहसुन
3 टेबलस्पून बारीक कटे गाजर
3 टेबलस्पून बारीक कटी स्प्रिंग ओनियन
1 टेबलस्पून बारीक कटे अदरक
1 टेबलस्पून सोया सॉस
1 टेबलस्पून ओएस्टर सॉस
1 टीस्पून तिल का तेल
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1 अंडा
1/2 कप कटे बादाम
तेल आवश्यकतानुसार
बादाम ऐंड चिकन मोमोज रेसिपी बनाने की विधि-
Step 1
इस लजीज डिश को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक बोल में माइंस्ड चिकन लें। अब इसमें बादाम छोड़कर सारी सामग्रियां डालें और इससे एक ही आकार के बॉल्स बना लें।
Step 2
इन बॉल्स को कटे बादाम में रोल कर लें । अब प्लेट को तेल से अच्छी तरह से ग्रीज कर लें। इन बॉल्स को सावधानी से ग्रीज्ड प्लेट में रख लें।
Step 3
स्टीमर को तैयार रखें और इन बॉल्स को 15 मिनट के लिए तेज आंच पर स्टीम पर पकाएं।
Step 4
15 मिनट तक पकाने के बाद इसे आंच से हटा दें। स्वादिष्ट चटपटा आमंड ऐंड चिकन मोमोज बनकर तैयार है, अपनी फेवरिट चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।