
तमामा कोशिशों के बावजूद फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। ठाकरे, मणिकर्णिका और पेट्टा के बाद अब रणवीर सिंह की आई फिल्म गली ब्वॉय भी ऑनलाइन लीक हो गई है। उनकी इस फिल्म को भी पाइरेसी के लिए बदनाम वेबसाइट ने लीक किया है। 

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रिलीज के एक दिन बाद ही फिल्म गली ब्वाय ऑनलाइन वेबसाइट पर लीक कर दिया है। वहीं ऑनलाइन लीक हो जाने से फिल्म के मेकर्स के बीच बेचैनी बढ़ गई है। बीते दिनों जीतने भी फिल्में ऑनलाइन लीक हुईं उन सभी फिल्मों के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली।
बात करें फिल्म गली ब्वॉय की तो,यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और कल्की केकलां मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज से पहले ‘गली ब्वॉय’ को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है। ‘गली ब्वॉय’ का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। खास बात यह है कि जोया अख्तर के साथ रणबीर सिंह की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने जोया के साथ ‘दिल धड़कने दो’ में काम किया था।
गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है।
आपको बता दें कि फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह का किरदार उनके अब तक के फिल्मी करियर से बेहद अलग हैै। वह पहली बार किसी फिल्म में रैप करते नजर आएंगे। इस फिल्म से रणवीर को काफी उम्मीदें हैं।