बड़ी खुशखबरी: अब उपभोगता को नहीं जाना पड़ेगा उपकेंद्रों पर किसी भी समस्या के लिये

लखनऊ।:1.5 करोड़ की लागत से बने बर्लिंगटन चौराहे विधान सभा मार्ग स्थित विद्युत् उपभोगता सेवा केंद्र का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया।इस मौके पर मध्यांचल विद्युत् वितरण निगम के निदेशक ने उपभोगता सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।निदेशक संजय गोयल ने बताया कि कस्टमर केयर सेंटर की छमता को बढ़ाते हुए उसका भी विस्तार किया गया है,जिसमे 60 सीटों से 90 सीटे कर दी गई है।इस कार्य की लागत 6.20 करोड़ आई है।उन्होंने बताया कि इस कस्टमर केयर सेंटर के कार्यरत होने से विद्युत् उपभोगताओं को बिल मीटर एवं नए संयोजन की समस्या के लिए विभिन्न उपकेंद्रों पर जाने की ज़रूरत नहीं है।हर समस्या के समाधान हेतु एक निर्धारित देय तिथि होगी जिसमें समस्या का समाधान करना अनिवार्य होगा।इस सेवा के ज़रिये उपभोगता घर बैठे ऑन लाइन भी आवेदन कर सकते है।

यहाँ एक खास बात ये रही कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उपभोगता सेवा केंद्र और कस्टमर केयर सेंटर पर सभी महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया इसके चलते महिला उपभोगताओं को होने वाली असहजता से भी छुटकारा मिलेगा और महिलाएं भी खुल कर विद्युत् संबंधी समस्याओं का निदान सरलता से करा सकती है।

यही नहीं अब राजधानी लखनऊ नो ट्रिपिंग ज़ोन भी बन गया है बिजली की आवाजाही से जो समस्याएं उपभोगताओं को होती थी उन्हें उनसे भी अब पूरी तरह निजात मिल जायेगी।इन सभी योजनाओं का शुभारम्भ व् लोकार्पण गृह मंत्री व् लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के कर कमलो से संपन्न हुआ साथ ही साथ चौक स्थित ज्योतिबा फुले पार्क में लखनऊ विकास प्रधिकरण द्वारा निर्मित मल्टी लेवल पार्किंग भी आम जन को समर्पित की गई इससे चौक क्षेत्र व् दूर दराज से आने वाले लोगो को पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी इसके साथ ही साथ नक्खास स्थित नादान महल रोड पर भी पार्किंग का शिलान्यास किया गया।