एक बार फिर नेगेटिव किरदार में नज़र आने वाले हैं संजू बाबा…

साउथ के एक्टर यश की कन्नड़ फिल्म केजीएफ KGF ने की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की. फिल्म की कहानी और इसका एक्शन सभी के दिल जीत गया. आपको बता दें, ये फिल्म का पहले ही चैप्टर था और अब दूसरे चैप्टर की कहानी शुरू होने जा रही है. जल्द ही इस फिल्म का सिक्वल केजीएफ-2 दर्शकों के सामने आएगी. कहा जा रहा है कि ‘केजीएफ 2’ में बॉलीवुड के संजू बाबा यानि सुपरस्टार संजय दत्त नजर आने वाले हैं. इस बात को खुद इस फिल्म स्टार यश ने कंफर्म किया है. खबर यह भी है कि इस फिल्म में एक बार फिर से संजय दत्त का निगेटिव अवतार देखने को मिलेगा. जानते हैं उसके बारे में.

यश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा – हमने उन्हें केजीएफ चैप्टर 1 के लिए भी रोल ऑफर किया था जो वे स्वीकार नहीं पाए क्योंकि उनके साथ शायद डेट्स की समस्या थी. हमने उन्हें इस फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए भी अपना ऑफर भेजा है. खबर के अनुसार केजीएफ2 में संजय दत्त निगेटिव रोल के साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म खलनायक संजय दत्त की पहली बार निगेटिव किरदार में देखा गया था. इसके बाद फिल्म वास्तव, कांटे, मुसाफिर और अग्निपथ संजय दत्त को निगेटिव रोल में देखा गया. 

जानकारी के अनुसार संजय दत्त को पहले भाग के लिए भी अप्रोच किया था लेकिन उनके पास डेट्स ना होने के कारण उन्होने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था. लेकिन अब ये खबर है कि वो इस चैप्टर में नज़र आने वाले हैं. यानि एक बार दिर से बाबा को नेगेटिव अवतार आपको रिझाने वाला है.