मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत, न्यायालय से मिली ज़मानत

मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी को आज उच्च न्यायालय की तरफ से एक बड़ी राहत मिली है हाई कोर्ट ने उन्हें एक हत्याकांड में जमानत का आदेश पारित कर दिया।

यह खबर उनके समर्थकों को मिलते के साथ ही समर्थकों में जश्न का माहौल देखा गया। इस जश्न के दौरान उसके पैतृक आवास मोहम्दाबाद यूसुफपुर के मार्केट में उनके समर्थकों द्वारा मिठाइयां वितरित की गई। वही उनके पैतृक आवास पर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान विधायक पुत्र अब्बास अंसारी ने अपने पिता को मिली जमानत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ये आम जनता, गरीबो और मज़लूमो के दुआओ का नतीजा है।

इस दौरान मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थकों द्वारा खुशी जाहिर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ और समर्थकों द्वारा एक दूसरे को मिठाईया खिला कर बधाई भी दिया गया। बताते चले मुख्तार अंसारी मऊ सदर से विधायक है