अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बवाल अपडेट

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुए बबाल और हिन्दू छात्रों, भाजपा कार्यकर्ताओं व पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में हिन्दू छात्र वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान पर एएमयू प्रशासन का पुतला फूंक कर किया प्रादर्शन, केंद्र सरकार से अराजक तत्वों को एएमयू से खदेड़ने और कड़ी कार्यवाही का एएमयू में राष्ट्रवादी माहौल बनाने की मांग, वहीं जिले के माहौल को देखते हुए जिलाधिकारी ने अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश पारित किए है,,,तो वहीं एएमयू के जियाउद्दीन हॉल के प्रवोस्ट ने छात्रों से कैंपस से बाहर न निकलने और नुमाइश में न जाने की सलाह देते हुए नोटिस चस्पा किया है।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बवाल अपडेट

मंगलवार दोपहर एएमयू में एक समुदाय के छात्रों ने एकत्रित होकर हिन्दू छात्र के साथ मारपीट की, मारपीट की शिकायत करने और आरोपियों पर कार्यवाही नही होने पर धरने पर बैठे हिन्दू छात्रनेता अजय सिंह सहित अन्य हिन्दू छात्रों पर दूसरे समुदाय के छात्रों ने हमला करके गम्भीर घायल कर दिया, मोके से गुजर रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष की कार पर फायर झोंक कर हमला करने के साथ एएमयू में कवरेज को आई महिला पत्रकारों पर हमला हुआ जो एक अतिनिन्दनीय विषय है हम इसकी निंदा करते है, एएमयू में अराजकता माहौल है, यहाँ देश विरोधी बयानबाजी करने वाले लोगो को आमंत्रित कर सम्मेलन किया जाता है, इसके विरोध में हिन्दू छात्र वाहनी के कार्यकर्ताओं ने एएमयू प्रशासन का पुतला फूंका है, केंद्र सरकार से मांग है कि एएमयू में अराजक तत्वों को खदेड़ कर और मंगवालर को बवाल में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये, जिससे अमुवि में राष्ट्रवादी माहौल बन सके।

इधर हमेशा विवादों में रहने वाली अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कल हुए बवाल को देखते हुए अलीगढ़ शहर के डीएम ने शहर के हालात को देखते हुए सभी इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों से आज दोपहर 2:00 बजे से कल 12:00 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के लिए कहा है, कल जिस तरह से दो छात्रगुटों में गुटबाजी के दौरान संघर्ष हुआ उससे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का माहौल गरमाया हुआ है जिसको देखते हुए डीएम ने यह आदेश पारित किया है की शहर में किसी भी तरह की भ्रामक स्थिति न होने पाए , इसलिए सोशल मीडिया को पूरी तरह से बैन करने के लिए आदेश जारी किया गया है,,,।

वहीं शहर के एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने बताया की अभी स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, यहां पर शांति व्यवस्था कायम रखने केलिए PAC और RAF को तैनात किया गया है, इसके साथ अन्य जनपदों से फ़ोर्स को बुला लिया गया है, इस समय पर्याप्त फ़ोर्स है, हर तरीके से किसी भी बबाल से निपटने के लिए तैयार है, यह बहुत ही सेंसिटिव मामला है कार्यवाही से पहले हर पहलू की जांच की जायेगी, और दोषियों के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की जाएगी ।।