
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया है. खांसी और सर्दी होने पर एक नियमित जांच के दौरान शबाना के फ्लू से पीड़ित होन की पुष्टि हुई. वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.
शबाना हालांकि इस खाली समय का उपयोग कर रही हैं. शबाना का कहना है कि मुझे बमुश्किल से आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलता हो. इसलिए यह मेरे लिए ब्रेक की तरह है. उन्होंने कहा कि मैं अस्पताल में भर्ती हूं और मेरे स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है.
बता दें कि देश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है. इस बीमारी ने पिछले हफ्ते ही 86 लोगों की जान ले ली. इसी के साथ देशभर में एच1एन1 संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है. इसके अलावा नौ हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक एच1एन1 संक्रमण से 9,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. इस फेहरिस्त में राजस्थान शीर्ष पर है जहां स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. आंकड़ें बताते हैं कि रविवार तक समूचे देश में 9,367 लोगों को स्वाइन फ्लू हुआ है.