राफेल मामले में आज संसद में पेश होगी कैग की रिपोर्ट, परिसर में सोनिया-राहुल ने किया प्रदर्शन

राफेल सौदे पर महालेखा नियंत्रक परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में दिन भर कयासबाजी जारी रही। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान अचानक कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कैग की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश कर दी गई है, जबकि इस सदन को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई है।

इस पर स्पीकर ने कहा कि इस सदन में भी कैग की रिपोर्ट पेश हुई है। हालांकि कैग से जुड़ी सभी रिपोर्ट दूसरे मंत्रालयों और विभागों से संबंधित थे। चूंकि बुधवार को बजट सत्र का अंतिम दिन है। ऐसे में सरकार बुधवार को राफेल से जुड़ी कैग रिपोर्ट पेश करेगी। चर्चा है कि अपनी रिपोर्ट में कैग ने कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।