राज्यसभा में उठी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग…

राज्यसभा में मंगलवार को जदयू की एक सदस्य ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की।

उन्होंने मांग की कि देश और समाज के विकास में कर्पूरी ठाकुर के योगदान को देखते हुए सरकार को उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनकी इस मांग से स्वयं को संबद्ध किया