एएमयू में मुस्लिम फ्रंट सम्मेलन आज, ओवैसी के विरोध।

एएमयू में मुस्लिम दलों की बैठक होनी है आज, हैदराबाद के सांसद असउदुद्दीन ओवैसी को भी किया गया है आमंत्रित, हिंदू छात्र नेता ओवैसी और कार्यक्रम के विरोध में एएमयू सर्किल पर कर रहे हैं प्रदर्शन, हालांकि ओवैसी का आना अभी तक नहीं हो सका है तय, मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ द्वारा आयोजित मुस्लिम फ्रंट सम्मेलन में एआईएमआईएम के अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असउदुद्दीन ओवैसी के आने की संभावना के चलते एएमयू छात्रनेता अजय सिंह अन्य दर्जनों छात्रों के साथ ओवैसी के विरोध में एएमयू सर्किल पर पहुंच गए, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को आये अजय सिंह सहित छात्रों को एएमयू परिसर के अंदर भेज दिया, अजय सिंह का मानना है कि ओवैसी की आने से माहौल बिगड़ेगा, पूर्व में ओवैसी के बयान से हिन्दू आस्था विचलित हुई है ठेस पहुंची है, अभी तक एएमयू छात्र यूनियन द्वारा ओवैसी के आने की कोई भी पुष्टि नही की गई है।