BJP ने किया समरसता भोज का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद कौशल किशोर

सिधौली-सीतापुर/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता भोज का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद कौशल किशोर रहे समरसता भोज का आयोजन कस्बे के एक गेस्ट हाऊस में किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र सिधौली के अटरिया, सिधौली, कसमंडा मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

समरसता भोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कौशल किशोर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा आपको पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतारना है,गठबंधन को दिखा देना है कि गठबंधन पार्टियों का हुआ है जनता का नही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा हमारी भाजपा सरकार ने जो काम साढ़े चार वर्षों में करके दिखाया है उतना काम कांग्रेस की सरकार60 वर्षो में नही कर पायी।

भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग का विकास कर रही है, किसी मे कोई भेदभाव नही , सभी विकास की योजनाओं का लाभ जनता को सीधे पहुचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर सपा, बसपा सभी घबरा गए है, भाजपा को रोकने के लिए ये पार्टियां गठबंधन कर रही है, लेकिन शायद भूल चुके है कि जनता अब उनके धोखे में नही आने वाली, देश की जनता जान चुकी है कि नरेंद्र मोदी जी देश को विकास के पथ पर अग्रसर किये हुए है, देश के वैभव को बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी से अच्छा कोई नही हो सकता है।विधानसभा प्रभारी विश्राम सागर राठौर ने संगठन के आगामी 2 मार्च तक चलने वाले कमल दीपक कार्यक्रम, कमल संदेश बाइक रैली सहित सभी अभियानों की जानकारी दी एवं पदाधिकारियो को जिम्मेदारी सौंपी। संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकरन रावत ने किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विजय प्रकाश पांडेय,रामकरन रावत, पुष्कर गुप्ता, मनोज त्रिवेदी, यमुना अवस्थी, लक्ष्मी शंकर गिरि,बच्चे बाजपेयी, जितेंद्र सिंह,गंगाराम राजपूत,सूर्यभान सिंह,अम्बरीश गुप्ता,अनूप श्रीवास्तव,सुधीर सिंह,मन्नू सिंह,रामनारायण सिंह, अमरेंद्र राजपूत,आशीष सिंह, अनिल गुप्ता, महेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश सिंह, तोताराम मौर्या, पुरुषोत्तम, गया बक्श सिंह, पप्पू सिंह, ज्ञानी,सौरभ सिंह, गौरव मिश्रा, रामखिलावन यादव, कल्लू सिंह, महेश रावत, विजय शुक्ला, सोनू शुक्ला, रामलखन गुप्ता, प्यारेलाल राजपूत, ममता तिवारी, विमला यादव, निशा रावत,विनीता सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी नजर आई