बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने दिया बड़ा बयान…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि हे,भाजपा बाकी दलों से अलग पार्टी है,2017 में भी गठबंधन बनाया और लड़के एकत्रित होगये लेकिन हश्र सामने है,आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की 73सीट से 74 करके बुआ भतीजे की दुकान पर ताला लगाना है,2017 से पूर्व में उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम था,भाजपा की सरकार आने पर अपराधी या तो प्रदेश छोड़ गए या जेल भेजे गए है है,भूमाफियाओं के खिलाफ के भाजपा सरकार द्वारा की गई है इतना ही नही अलीगढ़ की कोल तहसील में करोड़ों की जमीन सपा बसपा के भू माफियो से मुक्त कराई है,प्रदेश में वन प्रोडक्ट वन डिस्ट्रिक्ट का सफल कार्य किया जा रहा है.

आज आजादी के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई बजट लाया है तो वह भाजपा सरकार है,सरहद पर 10जवानों का गला काट दिए तो आतंकवादियों ने समझा कि भारत मे मोनो बाबा मनमोहन सिंह की सड़क है लेकिन भाजपा सरकार ने जवानों की सहादत का बदला लेने के लिए सेना को आदेश किया तो जवानों ने दस दिनों में पाकिस्तान में घुस कर बदल लेकर देश को गौरवान्वित किया,आगामी लोकसभा में भाजपा की सरकार बनाओ कन्याकुमारी से कश्मीर तक छुपे घुस पेंठियों को भाजपा चुन चुन कर निकलेगी,में राहुल बाबा को पूछना चाहता हूं कि आलू जमीन में होता है या फेक्ट्री में होता है उनको यह भी नही पता फिर भी वह किसानों की बात करते है.

बुआ भतीजे कितनी भी कोशिश करले लेकिन उत्तर प्रदेश भाजपा की 73 सीट से बढ़कर74 होने से नही रोक सकते है,अखिलेश कहते है मोदी ने उत्तर प्रदेश को क्या दिया है ,ऊपर मोदी जी और नीचे योगी जो डबल ग्रोथ इंजन है इसको रोकना मुश्किल है,नरेंद्र मोदी ने दुनिया में देश का नाम गौरवान्वित करने का काम किया है,कुम्भ में साधु संत पूंछ रहा है कि राम मंदिर का निर्माण कब होगा में अलीगढ़ के मंच से घोषणा करता हूँ कि भाजपा चाहती है कि शीघ्र ही उसी स्थान पर बने और बनेगा,कांग्रेस,बसपा सपा अपना स्टेण्ड साफ कर की वह मन्दिर चाहते है या नही,पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भाजपा को रोकना चाहती है उन्होंने ने योगी जी का हेलीकॉप्टर नही उतरने नही दिया,लेकिन भाजपा का कमल आगामी चुनावों में पश्चिम बंगाल में खिलने को बेताब है.