ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मर्दो के लिए बहुत ही ख़ास होते है ये दिन, भूलकर भी न करे ये काम

हिन्दू धर्म में कुछ दिन ऐसे होते है जो मर्दो के लिए बहुत ही ख़ास होते है। और मर्दो को लिए कुछ काम करने की मनाही होती है। आज भी काफी लोग वर्जित किए गए दिनों में बाल कटवाने और दाढ़ी बनाने से परहेज करते हैं। मान्यता है कि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल नहीं कटवाना चाहिए और दाढ़ी भी नहीं बनानी चाहिए। यह अपशकुन माना जाता है।सप्ताह के सातों दिनों के लिए अलग-अलग कारक ग्रह बताए गए हैं।

सोमवार का कारक ग्रह चंद्र है, मंगलवार का मंगल, बुधवार का बुध, गुरुवार का गुरु, शुक्रवार का शुक्र, शनिवार का शनि और रविवार का कारक ग्रह सूर्य है। ज्योतिष में अलग-अलग कामों के लिए कारक ग्रह के अनुसार अलग-अगल दिन निर्धारित किए गए हैं।

बाल कटवाने के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार श्रेष्ठ दिन माने गए हैं। जबकि शेष दिनों में ये काम करने से मंगल, गुरु और शनि से अशुभ फल मिलते हैं।