रिलीज़ हुआ सोनाक्षी का ये आइटम SONG, ‘मूंगड़ा’ में दिखाए लटके झटके

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘टोटल धमाल’ के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन इस फिल्म से लगातार कोई ना कोई सूचना आती ही जा रही है. ऐसे में हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज़ किया गया है जिसका टाइटल है ‘मूंगड़ा’. इस गाने को पहले भी खूब पसंद किया गया था और इस नए वर्ज़न को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने के रिलीज़ से पहले अजय देवगन ने इसका पोस्टर रिलीज़ किया था. फ़िलहाल आप बिना देर किये देखिये ये गाना जिसमें आपको मज़ा आने वाला है. रिलीज़ हुआ सोनाक्षी का ये आइटम SONG, 'मूंगड़ा' में दिखाए लटके झटके

अजय देवगन के ‘मूंगड़ा’ गाना रिलीज आउट हो चुका है, सोनाक्षी सिन्हा का स्टाइलिश लुक आपको उन पर फ़िदा कर देगा. साथ अजय देवगन की एंट्री गाने में जान डाल रही है. इस गाने का म्यूजिक भी जबरदस्त है जिसे सुनकर आपके भी पैर थिरकने लगेंगे. आपको यह भी बता दें, ‘मूंगड़ा’ गाना सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है. इस गाने में सोनाक्षी हेलन की तरह लटके झटके दिखाती नजर आएंगी.

फिल्म टोटल धमाल का ये गाना साल 1977 में आई फिल्म ‘इंकार’ का गाना ‘मूंगड़ा’ को रिक्रिएट किया गया है. इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन की जोड़ी जबरदस्त डांस लगाती नजर आ रही हैं. इस गाने को आदिल शेख ने कोरियोग्राफ किया है. इस गाने के पोस्टर देखने के बाद इसमें कोई शक नहीं है कि दर्शकों के बीच यह गाना धूम मचाने वाला है. फिल्म में जय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, बमन ईरानी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार एहम भूमिका में नजर आने वाले है और फिल्म 22 फरवरी को रिलीज़ हो रही है.

देखे विडियो:-