
सिधौली-सीतापुर/HT: कमल शक्ति अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन कस्बे में भाजपा कार्यालय पर किया गया बैठक की शुरुवात अतिथिगणो द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ हुई/
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा भाजपा संगठन द्वारा महिला मोर्चा को बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है हम सभी को मिलकर महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक ले जाना है, और पूरी मेहनत से लोकसभा के चुनाव में फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है/
जिलाध्यक्ष इंदू सिंह चौहान ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुचाने को कहा उन्होंने कहा महिला मोर्चा ने बीते 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत में महती भूमिका निभाई है महिला मोर्चा को संगठन की दृष्टि से बहुत मजबूत बनाना है संगठन सर्वोपरि माना जाता है, संगठन के प्रति कार्यकर्ता को हमेशा कर्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए विधायक जय देवी कौशल ने सभी को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया भाजपा सरकार गरीबो, वंचितों, शोषितों को समर्पित है। बैठक को रेखा अवस्थी, ने भी संबोधित किया बैठक में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला मंत्री मीना राजपूत, कंचन गुप्ता, ममता तिवारी इंदू गुप्ता,पूजा गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, शालिनी गुप्ता, सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी नजर आई/