
अलीगढ़ कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में चलती भरी भीड़ में गिरा झूला, करीब 15 लोग हुए घायल,जिनमे दो लोगों की हालत गंभीर, सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम समेत जिला प्रशासन मौजूद।,,,अलीगढ़ प्रशासन ने बड़ी ही धूमधाम से कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश, अलीगढ़ महोत्सव) का उद्दघाटन किया, लेकिन कमाई के बीच प्रशासन ने नुमाइश में आने वाले लोगों की चिंता किये बगैर जांच नहीं कि जिसकी जीती जागती तस्वीर उस वक्त सामने आई जब हुल्लड़ बाजार में एक झूला गिर गया, जिस वक्त यह झूला गिरा उस वक्त इसमें दर्जनों लोग बैठे हुए थे, जैसे ही यह झूला गिरा तो नुमाइश में भगदड़ का माहौल वन गया, सूचना पर पहुँचे जिला प्रशासन ने कमान संभालते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमे से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल नुमाइश में लगे सभी झूले बन्द करा दिए गए हैं, अगर प्रशासन चौकस होता तो यह हादसा नहीं होता,,,, यह झूले का मालिक जुनैद है जो कि व्यवस्था देखने की जगह फरार हो गया।