
अलीगढ़ में रोडवेज बस ड्राईवर और कंडक्टर को राहगीर युवकों ने जमकर पीटा,,,, लात, घूसों, डंडे से लगाई पिटाई, राहगीर और सवारियों ने बचाया, स्कूटी से बस की रगड़ लगने पर गुस्साए युवकों ने बस में पत्थर मारकर रुकवाया, पत्थर से एक महिला सवारी के लगी चोट, मारपीट के बाद युवक मौके से हुए फरार, थाना गाँधीपार्क के छर्रा अड्डा पुल का की घटना।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेरठ से प्रयागराज (इलाहाबाद) कुंभ मेले के लिए जा रही रोडवेज बस अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क स्थित छर्रा अड्डा पुल के ऊपर से गुजर रही थी तो किसी स्कूटी में हल्का सा टच हो गया, इसी बात से आक्रोशित स्कूटी सवार दो युवक दौड़कर आगे आए और रोडवेज बस के शीशे में पत्थर मारकर उसे रुकवा लिया, पत्थर लगने से रोडवेज बस का शीशा टूट गया और बस में बैठी एक महिला सवारी के हाथ में चोट आ गई, जिसके बाद ड्राइवर और बस कंडक्टर बाहर उतरे तो गुस्से में खड़े दोनों युवकों ने उन पर हमला बोल दिया, इस दौरान दोनों युवकों ने बस कंडक्टर और ड्राइवर को लात, घुसा, डंडों से मारना शुरू कर दिया,,, इस बीच दोनों तरफ से गुत्थम-गुत्था शुरू हुई तो बचाव में सवारियां आई, उनके साथ भी दोनों दबंग युवकों ने मारपीट कर दी,, देखते ही देखते जीटी रोड स्थित यह पुल जाम में तब्दील हो गया, लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जिन्होंने ड्राइवर और कंडक्टर को बचाने का प्रयास किया तो दोनों युवक गाली गलौज पर उतर आए, कुछ देर बाद जब हंगामा बहुत ज्यादा बढ़ गया तो दोनों युवक मौके से मारपीट कर फरार हो गए, यह पूरी वारदात वहां मौजूद मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, घटना के संबंध में ड्राइवर और कंडक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को शिकायत कर दी है, फिलहाल दोनों युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।