
आजकल हर कोई अपने शरीर की खूबसूरती को लेकर सावधान रहता है। क्योकि आजकल जमाना बदल रहा है। अगर आप भी उनमें से हैं, जिनकी पलकें बहुत हल्की हैं और मस्कारा की मदद मांगती हैं तो इन टिप्स से बनाएं पलकों को घना।
# रात को सोने से पहले उंगलियों की मदद से पलकों ऑलिव या कैस्टर ऑयल अप्लाई करें। वैसे तो रातभर रखें लेकिन अनकम्फर्टेबल लग रहा हो तो कुछ घंटे रखने के बाद फेस वॉश कर लें। जल्द असर के लिए कुछ हफ्तों तक इसे रोज़ाना इस्तेमाल करें। ऑलिव ऑयल में मौजूद विटामिन ए और ई बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही अच्छा होता है। विटामिन ई बालों को नौरिश करने का काम करता है तो विटामिन ई बॉडी के नेचुरल ऑयल सीबम के प्रोडक्शन का, जिससे उनकी ग्रोथ होती है।
# कॉटन को दूध में भिगोकर आईब्रोज़ की मसाज़ करें। 15 मिनट रखने के बाद पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए रोज़ाना लगाएं। दूध में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और न्यूट्रिएंस बालों को बढ़ाने के लिए बहुत ही कारगर होते हैं।
# मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह अच्छे से पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को आईब्रोज़ पर लगाएं और 30-45 मिनट रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। जल्द असर के लिए इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें। मेथी बालों के ग्रोथ में बहुत ही असरदार होती है। प्रोटिन्स के अलावा इसमें निकोटिन एसिड होता है जो हेयर फॉलिकल्स को रिबिल्ड करता है जो बालों को बढा़ने के लिए जरूरी होता है।
#करी पत्ते को सूखाकर इसे क्रश कर लें और कुछ देर के लिए गर्म पानी में डालकर छोड़ दें। अब पानी छानकर अलग कर लें। बचे हुए मिश्रण को रातभर आईब्रोज़ पर लगाकर रखें। हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल के बाद ही आपको फर्क नज़र आने लगेगा। करी पत्ता भी बालों के ग्रोथ के लिए बहुत ही अच्छा होता है।