
31 जनवरी की सुबह मुख्यालय से लगे ग्राम ठेलकाबोड में कुएं में डूब जाने से भालू के दो नन्हें शावकों की मौत हो गई। भाजपा नेता भरत मटियारा के मकान के पीछे कुछ ही दूर पर स्थित कम पानी वाले कुएं में सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव तैरते हुए देखा। तत्काल वन विभाग तक सूचना दी।
वन विभाग के रेंजर केके ठाकुर ने जानकारी मिलते ही एक दल घटनास्थल पर भेजा। दोनों शावकों के शव को कुएं से निकाल कर पंचनामा आदि की कार्रवाई करने के बाद सिंगारभाट स्थित वन विभाग के काष्ठागार में लाया गया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों के शवों को जला दिया गया। गौरतलब है कि एक माह पहले ही दो और भालू को करंट से मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
मां के साथ आए थे शावक : ठाकुर
वन विभाग के रेंजर केके ठाकुर ने बताया कि दोनों की उम्र लगभग छह से सात माह की रही होगी। ऐसा माना जा रहा कि कुएं में मध्य रात अपनी मां के साथ यह दोनों भालू यहां पहुंचे थे फिलहाल मामले की जांच की जा रही है्र
करंट लगाकर दो भालूओं की थी हत्या
एक माह पहले नगर से लगे एक अन्य गांव में दो भालुओं को भी करंट से मारकर हत्या कर दी गई थी पहले वन विभाग को यह लग रहा था कि विषबाधा के शिकार होने से दो भालूओं की मौत हुई होगी।