
भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है। वहां पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया। इस सीरीज के आखिरी मैचों में कोहली को आराम दिया गया है। इन दिनों कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ टाइम स्पेंड कर रहे है। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर छुट्टियां मनाने की तस्वीरें शेयर की हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में फिल्मी फेयर के शो के दौरान अनुष्का शर्मा से सवाल किया कि उनकी जिंदगी में कोहली के आने के बाद क्या बदलाव आए है? इस सवाल का जबाव देते हुए कहा कि विराट एक ईमानदार शख्स है। मुझे इसकी वो आदत सबसे ज्यादा अच्छी लगती है। मैं खुद भी बहुत ईमानदार हूं इसलिए मुझे ऐसे लोग पसंद आते है।
इसके बाद अनुष्का ने कहा कि मैं बहुत लकी हूं कि मुझे विराट मिला। वो मुझे बहुत अच्छे से समझता है। हम हमेशा एक दूसरों को सपोर्ट करते है। कोहली एक ऐसा इंसान है जो कि हमेशा खुद को बेहतर करने की कोशिश करता है। ना केवल क्रिकेट में बल्कि निजी जिंदगी में भी। हम दोनों में ये समानता है।
इसके साथ ही हाल ही में अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद क्यूट लग रहे है। तो वहीं विराट कोहली ने भी एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे दोनों प्राइवेट जेट के सामने खडे नजर आ रहे है। फोटो के साथ विराट ने हैशटैग ट्रेवल विद हर लिखा है। इस फोटो में दोनों घास पर बैठे हुए नजर आ रहे है। सूरज डूबते समय का यह नजारा फोटो में बहुत अच्छी लग रही है। इस खूबशूरत नजारे का मजा लेते हुए दोनों ने साथ में फोटो कैमरे में कैद की है।