
हिन्दू धर्म में देवी लक्ष्मी को दन की देवी माना जाता है तो शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से देवी प्रसन्न होती है। जिस पर देवी की कृपा बनती है वह जीवन में हमेशा सुखी रहता है व जीवन की सारी समृद्धी उसे आसानी से मिलती है। आज हम देवी लक्ष्मी के निमित्त किये जाने वाले उपायों के बारे में बता रहें हैं।
शुक्रवार के दिन सौभाग्य की प्राप्ति के लिए दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से घर में हमेशा के लिए सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी व थोड़ा सा केसर, एक चांदी के सिक्के को एक पीले कपडें में बाध कर अपनी तिजोरी में रखने से घर में धन का आगमन होने लगता है,ऐसा करने से पुराना कर्जा भी चूक जाता है।
शुक्रवार के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाने से व लाल रंग के सूती धागें का दीपक जलाना और उसमें थोड़ा सा केसर डालने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं व सामर्थ के अनुसार दक्षिणा व पीले वस्त्र देने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र का गाय के दूध से अभिषेक करें उस जल का छिड़काव पूरे घर में करने से घर में हमेशा बरकत रहती है। ऐसा करने के बाद श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ अपने तिजोरी में सम्हाल के रख दें।